सुल्तानगंज-देवघर सड़क मार्ग फोरलेन में होगा परिणत: सम्राट

Updated at : 02 Feb 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
सुल्तानगंज-देवघर सड़क मार्ग फोरलेन में होगा परिणत: सम्राट

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन सरकार लगातार विकास कार्यों में नई बड़ी लाइन खींचकर इतिहास रच रही है.

विज्ञापन

तारापुर. बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन सरकार लगातार विकास कार्यों में नई बड़ी लाइन खींचकर इतिहास रच रही है. इसी कड़ी में तारापुर क्षेत्र के लोगों और किसानों को भी मुख्यमंत्री अपनी प्रगति यात्रा के दौरान बड़ी सौगात देंगे. सम्राट चौधरी ने कहा कि सुलतानगंज से देवघर सड़क का चौड़ीकरण कर फोरलेन में परिवर्तन किया जाएगा. जिससे आने वाले समय में बिहार के उत्तरी इलाके से तारापुर के रास्ते झारखंड राज्य के देवघर होते हुए अन्य जगह का आवागमन सुगम होगा. ऐतिहासिक श्रावणी मेला के दौरान भी वाहनों की भीड़ से लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास में तेजी आयेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बांका के प्रगति यात्रा के क्रम में किसानों के खेतों तक सिंचाई सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सुलतानगंज गंगा नदी का पानी हनुमान डैम में ले जाने की घोषणा की है. इससे क्षेत्र की सिंचाई समस्या का निदान पूरी तरह से होगा और किसान अपने खेतों में बारहमासी फसल पैदा कर सकेंगे. गंगा का जल डैम में जाने से बांका, मुंगेर और भागलपुर के क्षेत्र के 45 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई सुनिश्चित हो जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन