छात्रों ने दिखाए हुनर, अतिथियों ने कहा विज्ञान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
छात्रों ने दिखाए हुनर, अतिथियों ने कहा विज्ञान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया

छात्रों ने दिखाए हुनर, अतिथियों ने कहा विज्ञान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया

विज्ञापन

मुंगेर. शहर के बिंदवाड़ा स्थित अवधूत अकादमी में रविवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शनी में कक्षा छह से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विज्ञान से जुड़े अपने-अपने शानदार मॉडल प्रस्तुत किए. मुख्य अतिथियों ने किया मॉडलों का अवलोकन प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में नोट्रेडेम अकादमी, जमालपुर की प्राचार्य सिस्टर मीणा एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, जमालपुर की प्राचार्य लक्ष्मी रथ उपस्थित थीं. अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए एक-एक मॉडल का ध्यानपूर्वक अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया.

विज्ञान के महत्व पर प्रकाश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिस्टर मीणा ने बच्चों को बताया कि साइंस केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है. वहीं, डीएवी की प्राचार्य लक्ष्मी रथ ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और उत्सुकता बढ़ती है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी है.

आधुनिकता व परंपरा का संगम

विद्यालय के प्राचार्य दिवाकर साहू ने मुख्य अतिथियों व अभिभावकों को ””अवधूत”” शब्द का अर्थ समझाया. उन्होंने बताया कि अवधूत का मार्ग भगवान राम और उनके परम शिष्य बाबा संभवराम जी द्वारा दिखाया गया है, जिस पर चलकर आज भी समाज कल्याण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि बाबा संभव रामजी के आशीर्वाद से विद्यालय के मुख्य अभिभावक सतीश चन्द्र गुह्य बच्चों में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक भारतीय संस्कारों का मिश्रण कर शिक्षा को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं. इस सफल आयोजन के अवसर पर विद्यालय की निदेशक शारदा सिंह, उपप्रधानाचार्य रंजा बनर्जी, गोपाल जायसवाल, ताजेन्द्र सिंह समेत अन्य शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन