एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 में पहले दिन कुल 36 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 व 6 में पहले दिन कुल 36 विद्यार्थियों ने भरा परीक्षा फॉर्म

18 से 20 नवंबर के बीच 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया मंगलवार से आरंभ कर दी है. जिसमें पहले दिन तीनों सत्रों को मिलाकर कुल 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 11 से 17 नवंबर तक भराया जा रहा है. जबकि 18 से 20 नवंबर के बीच 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को लॉ कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. उक्त सत्र के लिये बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 500 रूपये का परीक्षा फॉर्म शुल्क ऑनलाइन देना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थियों को 600 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. इधर पहले दिन जहां एलएलबी सेमेस्टर-2 में जहां 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. वहीं सेमेस्टर-4 में 9 तथा सेमेस्टर-6 में कुल 10 विद्यार्थियों ने पहले दिन तक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन