दीक्षांत समारोह के लिये आवेदन करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे विद्यार्थी

Updated at : 07 Feb 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

दीक्षांत समारोह के लिये आवेदन करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे विद्यार्थी

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने 6 मार्च को प्रस्तावित दूसरे दीक्षांत समारोह के लिये एक फरवरी से ही विद्यार्थियों से आवेदन मांगा गया है. जिसमें 12 फरवरी तक समय विद्यार्थियों को दिया गया है. इसमें अब मात्र 5 दिन का समय ही शेष रह गया है, लेकिन एमयू से उत्तीर्ण हो चुके विद्यार्थी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आवेदन करने को लेकर खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. जिसके कारण आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के 7 दिन बाद भी अबतक मात्र विद्यार्थियों ने ही दीक्षांत को लेकर आवेदन किया है. बता दें कि दीक्षांत समारोह को लेकर एमयू द्वारा 1 से 12 फरवरी के बीच आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें स्नातक के सत्र 2021-24, पीजी के सत्र 2021-23, सत्र 2022-24, बीएड के सत्र 2022-24, बीसीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24, बीबीए के सत्र 2020-23, सत्र 2021-24 तथा बायोटेक के सत्र 2020-23 तथा सत्र 2021-24 के वैसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. जो अपने सत्र से उत्तीर्ण हो चुके हैं. आवेदन के लिये विश्वविद्यालय द्वारा कुल 2,500 रुपये का शुल्क रखा गया है. एक फरवरी से आरंभ दीक्षांत समारोह के लिए अबतक मात्र 60 विद्यार्थियोें ने ही आवेदन किया है. जबकि एमयू के 20 दिसंबर 2023 में हुये पहले दीक्षांत समारोह के लिये कुल 769 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. हलांकि पहले दीक्षांत समारोह के लिये भी विश्वविद्यालय द्वारा 2,500 रुपये का ही आवेदन शुल्क रखा गया था, लेकिन विश्वविद्यालय के पोर्टल पर लग रहे अतिरिक्त राशि के कारण अब विद्यार्थी अपने शैक्षणिक प्रक्रिया के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के आवेदन में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन