वर्तमान भागदौड़ की जिंदगी में तनाव प्रबंध जरूरी : डॉ स्मृति

Published by :AMIT JHA
Published at :27 Apr 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
वर्तमान भागदौड़ की जिंदगी में तनाव प्रबंध जरूरी : डॉ स्मृति

तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया.

विज्ञापन

मुंगेर

जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में एनएसएस द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन सोमवार को मानसिक तनाव प्रबंधन और स्वास्थ्य विषय पर स्वयंसेवकों को जानकारी दी गयी. जहां मुख्य वक्ता के रूप में केएसएस कॉलेज, लखीसराय के मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ स्मृति कुमारी के द्वारा एकेडमिक सत्र प्रस्तुत किया. साथ ही तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करने के लिए विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया.

व्याख्यान के दौरान उनके द्वारा कई प्रकार के अभ्यास कराये गए और स्वयंसेवकों के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को रखते हुए यह जांचने का प्रयत्न किया गया कि वे कितने तनाव में हैं या पूरी तरह तनावमुक्त हैं. शिविर का आरंभ प्रात 6 बजे चेतना सत्र से व्यायाम और प्राणायाम से आरंभ हुआ. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवराज सुमन मुख्य वक्ता का स्वागत किया.

वर्तमान भागदौड़ की जिंदगी में तनाव प्रबंध जरूरी

मुख्य वक्ता ने मानसिक तनाव, तनाव का कारण, गुड स्ट्रेस, बैड स्ट्रेस एवं तनाव नियंत्रण के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि मनुष्य मानहानि, अनावश्यक धन-व्यय, लम्बी व्याधि, डांट-फटकार, आनेवाली परीक्षा, साक्षात्कार, नये रिश्ते, गर्भावस्था , शिशु के जन्म के उपरांत लालन-पालन की चिंता, कार्यस्थल पर काम का बोझ, परीक्षा-परिणाम इत्यादि को लेकर अक्सर तनाव में आ जाते हैं. यदि उन्हें तनाव को नियंत्रित करने की समुचित जानकारी हो तो वे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदयाघात और अन्य गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. समयानुसार खान-पान, व्यायाम और परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीताना, समस्याओं से लड़ने का योजनाबद्ध तरीकों के सहारे हम तनाव-मुक्त जीवन जी सकते हैं. इस दौरान स्वयंसेवकों का मूल्यांकन किया गया. जिसमें आस्था को प्रथम, साक्षी को द्वितीय, अभय को तृतीय और राजन को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ. कार्यक्रम के अंत में आस्था, अपर्णा, साक्षी, अंशराज, पियुषी, वैष्णवी, आकांक्षा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.

सात दिवस विशेष शिविर का हुआ समापन

मुंगेर . आरडी एंड डीजे कॉलेज एनएसएस ईकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को हुआ. इस दौरान शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कॉलेज के प्राचार्य प्रो बिजेंद्र कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को शिक्षा के माध्यम से सेवा का पाठ पढ़ाते हुए सभी विद्यार्थियों को एकता,अनुशासन, सेवाभाव, सामूहिकता की भावना, सामुदायिक विकास तथा वसुधैव कुटुम्बकम की धारणा के साथ समाज व राष्ट्र हित में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा. एनएसएस पीओ डॉ भास्कर मिश्रा ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति, द्वितीय स्थान प्रीति एवं तृतीय स्थान प्रीतम ने प्राप्त किया. जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमोना मजूमदार, द्वितीय स्थान जागृति एवं तृतीय स्थान प्रीतम ने प्राप्त किया. पोस्टर/पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमित, द्वितीय स्थान अंशुप्रिय, तृतीय स्थान प्रीति बसेरा ने प्राप्त किया. सांस्कृतिक गतिविधि में प्रथम स्थान सुमोना, द्वितीय स्थान निशा एवं तृतीय स्थान विकास ने प्राप्त किया. मंच संचालन डॉ कृपा शंकर पांडेय ने किया.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन