समग्र सेवा अभियान की शुरुआत, महादलित टोले में लगा शिविर

Updated:
विज्ञापन
समग्र सेवा अभियान की शुरुआत, महादलित टोले में लगा शिविर

लाभुकों से राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आवास योजना

विज्ञापन

असरगंज प्रखंड के महादलित समुदाय को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत हुई. बिहार महादलित विकास मिशन के सौजन्य से प्रखंड के मकवा, आशा जोरारी, चोरगांव पंचायत के लगमा महादलित टोले में शिविर में लगाया गया. शिविर का नेतृत्व बीडीओ तान्या ने किया. बीडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत हर टोला, हर परिवार, हर सेवा के संकल्प के साथ शिविर संचालित किया जा रहा है. शिविर का उद्देश्य है महादलित बस्तियों में पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहे. शिविर से पहले प्रत्येक स्थान पर शिविर प्रभारी, पंचायत सचिव, विकास मित्र और शिक्षा सेवकों की टीम घर-घर जाकर सर्वे किया. इस दौरान लाभुकों से राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आवास योजना और श्रम कार्ड जैसी 22 प्रमुख योजनाओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की गई. प्रखंड के 45 महादलित टोले में 45 शिविर लगाकर पानी, बिजली, राशन कार्ड, शौचालय और आवास योजना जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. मौके पर बीसीओ लोकेश कुमार ठाकुर, गौतम पटेल, बीपीआरओ अमित कुमार, पंचायत सचिव अश्विनी कुमार सिंह, टोला सेवक देवानंद चौधरी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन