विद्युत स्पर्शाघात से पुत्र की मौत, पिता घायल

संग्रामपुर थाना क्षेत्र की बलिया पंचायत के गौनई गांव में विद्युत स्पर्शाघात से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.
प्रतिनिधि, संग्रामपुर. संग्रामपुर थाना क्षेत्र की बलिया पंचायत के गौनई गांव में विद्युत स्पर्शाघात से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जबकि मृतक के पिता बुचेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि बुचेश्वर यादव का पुत्र बुलेट कुमार अपने पिता के साथ सुबह 8 बजे घर से खेत में अड्डा देने गया था. जहां वह अड्डा दे रहा था, वहां एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर भी है. अड्डा देने के दौरान ट्रांसफॉर्मर से करंट प्रवाहित हो गया और बुलेट करंट की संपर्क में आकर झटपटाने लगा. यह देख उसके पिता उसे बचाने गया तो वह भी करंट की संपर्क में आ गया. जिससे पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दोनों को झटपटाते देख ग्रामीणों ने टांसफाॅर्मर का लाइन काटा और दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य संग्रामपुर ले गया. जहां चिकित्सक ने बुलेट को मृत घोषित कर दिया. जबकि उसके पिता का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है. इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




