ePaper

स्नातक पार्ट-3 में अबतक 1,040 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

Updated at : 18 Apr 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट-3 में अबतक 1,040 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 में नामांकन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से आरंभ कर दी है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 26 अप्रैल तक का समय दिया गया है. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 1,040 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 में नामांकन को लेकर पार्ट-2 की परीक्षा में पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों के लिये 16 से नामांकन प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें उक्त सत्र के पास व प्रमोटेड विद्यार्थियों को 26 अप्रैल तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जिसमें विद्यार्थियों को पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, पार्ट-1 का प्रवेश पत्र व प्रमाण पत्र तथा पार्ट-2 का प्रवेश पत्र और रिजल्ट का टीआर अथवा वेबकॉपी को जमा करना होगा. दस्तावेज सत्यापन के पश्चात विद्यार्थी नामांकन शुल्क भर पायेंगे. वहीं सभी वर्ग की छात्राएं तथा एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राएं जीरो पेमेंट वेरिफाइ कर रसीद प्राप्त कर लेंगे, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 1,040 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 970 तथा विज्ञान संकाय में 50 तथा वाणिज्य संकाय में 20 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन