पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक 101 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक 101 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

नामांकन के साथ उक्त सत्र में रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 को लेकर जारी पहले मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 17 नवंबर से आरंभ कर दी है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 22 नवंबर तक का समय दिया गया है. वहीं उक्त सत्र में अबतक पहले मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 101 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के लिये पहली मैरिट लिस्ट जारी की है. जिसमें चयनित कुल 3560 विद्यार्थियों के लिये 17 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. इसके लिये विद्यार्थियों को 22 नवंबर तक का समय दिया गया है. वहीं नामांकन के साथ उक्त सत्र में रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थी नामांकन के पश्चात अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये 22 नवंबर तक अपना नामांकन व रजिस्ट्रेशन करायेंगे. इधर अबतक उक्त सत्र में प्रथम मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 101 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 74, विज्ञान संकाय में 21 तथा वाणिज्य संकाय में 6 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन