हटिया परिसर से एक तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 10:36 PM
खड़गपुर थाना पुलिस ने बुधवार को एक तस्कर को 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया
संत टोला से नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज हवेली खड़गपुर. नगर परिषद क्षेत्र के संत टोला से बुधवार को एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया. इस मामले में अपहृत लड़की की मां ने खड़गपुर थाना में आवेदन देकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि मेरी 16 वर्षीय बेटी सुबह घर से निकली. जिसे किसी अज्ञात युवक ने अपहरण कर लिया. इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी विकास कुमार ने बताया कि अपहृत लड़की की मां के आवेदन पर अज्ञात युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. लड़की की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.
नशे में धुत दो शराबी गिरफ्तारहवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे दो शराबी को गिरफ्तार किया. इस संबंध में खड़गपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस की गस्ती टीम ने कैथी गांव से हीरालाल सिंह के पुत्र रूपेश कुमार व खैरा गांव से मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया. दोनों का ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद दोनों शराबी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










