ePaper

पीजी सेमेस्टर-1 के रिक्त सीटों पर अब जारी होगा छठा मैरिट लिस्ट

Updated at : 21 Jan 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-1 के रिक्त सीटों पर अब जारी होगा छठा मैरिट लिस्ट

चयनित 591 विद्यार्थियों को 19 जनवरी तक नामांकन का समय दिया गया था.

विज्ञापन

तीन माह से चल रही पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया, अब भी सीट रिक्त मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय में 20 पीजी विभाग और 9 पीजी सेंटर में सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया अब खुद विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों के लिये बीरबल की खिचड़ी बन गयी है. जो तीन माह बाद भी पूरी नहीं हो पा रही है. हाल यह है कि पांच मैरिट लिस्ट में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अब विश्वविद्यालय उक्त सत्र में शेष बचे रिक्त सीटों पर नामांकन के लिये छठा मैरिट लिस्ट जारी करने जा रहा है. जिसके लिये गुरूवार को सूचना जारी कर दी जायेगी. बता दें कि एमयू द्वारा साल 2025 के दिसंबर माह में चार मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पीजी सेमेस्टर-1 के शेष बचे कुल 2,478 सीटों पर नामांकन के लिये 15 जनवरी को पांचवा मैरिट लिस्ट जारी किया था. जिसमें चयनित 591 विद्यार्थियों को 19 जनवरी तक नामांकन का समय दिया गया था. हलांकि रिक्त बचे 2,478 सीटों पर पांचवे मैरिट लिस्ट में मात्र 591 विद्यार्थियों का चयन किये जाने के बावजूद अबतक उक्त सत्र में लगभग 1,800 सीटें रिक्त हैं. ऐसे में अब विश्वविद्यालय इन रिक्त सीटों पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर छठा मैरिट लिस्ट जारी करेगा. जिसके लिये नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी. डीएसडब्लूय सह नामांकन समिति पदाधिकारी प्रो महेश्वर मिश्रा ने बताया कि उक्त सत्र के रिक्त सीटों पर छठा मैरिट लिस्ट जारी किया जायेगा. जिसके लिये गुरूवार को सूचना जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन