ePaper

कोर्ट परिसर में सायरन बजा और मची अफरा-तफरी

Updated at : 23 Nov 2024 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में सायरन बजा और मची अफरा-तफरी

अग्निशमन विभाग की टीम ने कोर्ट परिसर में किया मॉक ड्रिल, न्यायिक पदाधिकारियों को दी गयी आग से बचाव की जानकारी

विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने कोर्ट परिसर में किया मॉक ड्रिल, न्यायिक पदाधिकारियों को दी गयी आग से बचाव की जानकारी मुंगेर. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को अचानक फायर अलार्म बजने लगा. इसके कारण न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. कुछ ही मिनट में वहां अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. तब पता चला कि यहां तो अग्निशमन विभाग की टीम मॉक ड्रिल कर न्यायिक पदाधिकारियों को आग से बचाव की जानकारी दे रही है. अग्निशमन विभाग के डीएसपी अनुज कुमार, सहायक शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम न्यायालय परिसर पहुंची. टीम ने गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें और क्या नहीं करें. इसकी जानकारी दी. टीम ने गैस सिलेंडर में आग लगा कर उसे सूती कपड़े के गमछे व चादर की मदद से बुझा कर दिखाया. टीम ने बताया कि जिस जगह पर आग लगने की आशंका हो, वहां बाल्टी में पानी-मग और सूती कपड़े का गमछा तथा बालू रहने पर आग की शुरुआत में ही उसे बुझाने में काफी मदद मिल सकती है. आग लगने पर लोगों को आग की प्रकृति का अवलोकन कर तत्काल उसे बुझाने की कोशिश करनी चाहिए. क्योंकि उसके फैल जाने पर बुझाना मुश्किल हो जाता है. आग लगने पर तुरंत उस पर बाल्टी व मग से पानी डाल दिया जाये या बालू डाल दिया जाये तो आग बुझ जाती है. प्रभारी जिला जज अविनाश कुमार, प्रिंसिपल जज अरविंद कुमार, डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज रूम्पा कुमारी, स्पेशल जज एससी एसटी अविनाश कुमार द्वितीय, एसडीजेएम संगीता कुमारी सहित अन्य ने भी गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का अभ्यास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन