वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के छठे दिन शिवाजी हाउस का रहा दबदबा

Updated:
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के छठे दिन शिवाजी हाउस का रहा दबदबा

स्कूल मैनेजर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना का विकास करना

विज्ञापन

तारापुर पारामाउंट एकेडमी तारापुर के खेल मैदान में शुक्रवार को छठे दिन आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अद्भुत उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. फुटबॉल, थ्री लेग रेस, रिले रेस, बैलून बैलेंसिंग रेस सहित कई स्पर्धाओं में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन पारामाउंट लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक झा, प्रबंध समिति के सदस्य परिमल किशोर झा, स्कूल मैनेजर कुमारी अनुराधा, शैक्षणिक निदेशक पुरुषोत्तम कुमार सिंह तथा प्राचार्य उमेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता के दौरान अशोका, शिवाजी, रमन और टैगोर हाउस के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. सीनियर छात्राओं की फुटबॉल प्रतियोगिता में शिवाजी हाउस विजेता तथा टैगोर हाउस उपविजेता घोषित हुए. प्रतियोगिता के सफल एवं पारदर्शी संचालन में रेफरी सुरजीत पांडा, हिरक विश्वास, विनोद कुमार झा और श्यामल किशोर झा थे. स्कूल मैनेजर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना का विकास करना और उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है. पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा. इस दौरान खिलाड़ियों में भी प्रतियोगिताओं को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला. मौके पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभाचव और विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन