गोरैया नदी मे डूबने से चरवाहा की मौत

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
गोरैया नदी मे डूबने से चरवाहा की मौत

गोरैया नदी मे डूबने से चरवाहा की मौत

विज्ञापन

धरहरा : लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के गोरैया नदी में डूबने से एक चरवाहे की मौत हो गई. मृतक चरवाहा गोरैया गांव निवासी 47 वर्षीय पुत्र महेश कोड़ा है. बताया गया कि महेश कोड़ा रविवार की सुबह घर से पशु लेकर चराने के लिए बहियार गया था. इसी दौरान पैर फिसलने से गोरैया नदी मे डूबकर चरवाहे की मौत हो गई. खेलने के क्रम में बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को नदी से निकाला. वहीं सूचना पर पहुंची लडै़याटांड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन