ePaper

6. लोन रिकवरी को निकला एसबीआई का सहायक प्रबंधक लापता, खगड़िया रेलवे स्टेशन पर मिली बाइक

Updated at : 21 Jan 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
6. लोन रिकवरी को निकला एसबीआई का सहायक प्रबंधक लापता, खगड़िया रेलवे स्टेशन पर मिली बाइक

मुख्य शाखा प्रबंधक के आवेदन पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

– अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान, मुख्य प्रबंधक के बयान पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर

भारतीय स्टेट बैंक मुंगेर के मुख्य शाखा में सहायक प्रबंधक पद पर तैनात नवल किशोर कुमार मंगलवार की शाम से रहस्यमय ढंग से लापता है. जिसका बुलेट मोटर साइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन पर मिला है. जबकि उसका मोबाइल भी लगातार स्वीच ऑफ आ रहा है. जिसके कारण उसके परिजन जहां अनहोनी की आशंका से भयभीत है. वहीं बैंक के सहकर्मी भी परेशान हैं. मुख्य शाखा प्रबंधक के आवेदन पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर उसकी खोज शुरू कर दी है.

बैंक से निकले सहायक प्रबंधक रहस्मय ढंग से लापता

बताया जाता है कि एसबीआई मुख्य शाखा में नवल किशोर कुमार सहायक प्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं. 20 जनवरी मंगलवार की शाम करीब 4:25 बजे बैंक का रूटीन वर्क के दौरान वह अपनी बुलेट मोटर साइकिल से लोन रिकवरी के लिए निकला. लेकिन वह न तो घर पहुंचा न ही शाखा पहुंचा. क्योंकि बैंक से निकलने के बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया. वह अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ गायत्री नगर जमालपुर में किराये के मकान में रहता है. जबकि नवल किशोर कुमार जिला छपरा सोनपुर सबलपुर निवासी हैं. मंगलवार को जब वह 10 बजे रात तक घर नहीं आया तो उसकी पत्नी साेनम देवी परेशान हो गयी. उसने मकान मालिक के साथ ही अपने ससुर व अन्य परिजनों को बताया. जब उसके मोबाइल नंबर 8872531825 पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसको मोबाइल लगातार स्वीच ऑफ आ रहा था.

खगड़िया रेलवे स्टेशन पर मिला बैंककर्मी का बुलेट बाइक

पत्नी की सूचना पर बैंककर्मी भी उसकी खोज में जुट गये. बैंककर्मी ने ही परिजनों को बताया कि उसका बुलेट मोटर साइकिल खगड़िया रेलवे स्टेशन पर लगा हुआ है. बाइक खगड़िया स्टेशन पर मिलने की पुष्टि उनके पिता रामा राय ने की है. जिसके बाद सभी लौट कर कोतवाली थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया.

अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

बताया जाता है कि बैंककर्मी व परिजन ने रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखा तो वह अकेले ही बाइक से खगड़िया रेलवे स्टेशन गया था. स्टेशन परिसर में घुसते और उसके बाहर निकलने तक का फुटेज है. लेकिन उसके बाद का फुटेज नहीं मिल सका. बाइक मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. नवल किशोर के बहनोई मिथिलेश कुमार और ससुर बड़े लाल प्रसाद राय का कहना है कि नवल एक जिम्मेदार और अनुशासित व्यक्ति हैं. उनका किसी से कोई विवाद नहीं था. ऐसे में बिना किसी सूचना के उनका लापता होना बेहद असामान्य है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए है.

शाखा प्रबंधक के ओवदन पर प्राथमिकी दर्ज

एसबीआई मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने इसे लेकर कोतवाली थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उसने कहा कि सहायक प्रबंधक नवल किशोर कुमार 20 जनवरी मंगलवार को 4:25 बजे रूटीन कार्य के दौरान अपनी बुलेट मोटर साइकिल से लोन रिकवरी के लिए निकला. वह अभी तक न तो घर पहुंचा और न ही शाखा.

कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि बैंककर्मी के लापता होने के मामले में कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है. उसका मोटर साइकिल भी खगड़िया रेलवे स्टेशन पर मिला है. हर बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. इसको लेकर एक टीम गठित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन