साधना देवी संग्रामपुर उप-प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन
साधना देवी संग्रामपुर उप-प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित

एक ही नामांकन के कारण किया निर्विरोध निर्वाचित घोषित

विज्ञापन

तारापुर. संग्रामपुर उप-प्रमुख के रिक्त पद पर बुधवार को अनुमंडल सभाकक्ष, तारापुर में एसडीओ सह आरओ राकेश रंजन कुमार की अगुआई में चुनाव की प्रक्रिया अपनायी गयी. लेकिन उपप्रमुख पद पर एकल अभ्यर्थी साधना देवी के ही नामांकन किये जाने पर निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें उपप्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया. इसके उपरांत एसडीओ ने साधना देवी को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. नवनिर्वाचित उपप्रमुख साधना देवी ग्राम पंचायत बलिया स्थित सुपौल जमुआ की रहने वाली है. उन्होंने कहा कि प्रखंड के अधूरे विकास कार्य को समिति सदस्यों के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगी. साधना देवी के उपप्रमुख पद पर निर्वाचित होने पर प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष सह तारापुर के प्रमुख अश्वनि राज, उपप्रमुख संगीता देवी सहित अन्य ने उन्हें बधाई दी है. बता दें कि उप प्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के बाद से संग्रामपुर में प्रखंड उपप्रमुख का पद रिक्त था. इधर साधना के प्रस्तावक सचिन कुमार, समर्थक संगीता देवी ने उनके उपप्रमुख बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन