Munger news : स्थापना दिवस पर योग साधकों ने महामृत्युंजय व गायत्री मंत्र का किया जाप

Updated:
विज्ञापन
Munger news : स्थापना दिवस पर योग साधकों ने महामृत्युंजय व गायत्री मंत्र का किया जाप

स्वामी सत्यानंद योग साधना केंद्र, ब्रह्मस्थान बरियारपुर में गुरुवार को 25वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

विज्ञापन

बरियारपुर. स्वामी सत्यानंद योग साधना केंद्र, ब्रह्मस्थान बरियारपुर में गुरुवार को 25वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. समारोह का नेतृत्व साधना केंद्र के अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने किया. मौके पर उपस्थित योग साधकों ने सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना हेतु महामृत्युंजय मंत्र एवं गायत्री मंत्र के जाप के साथ क्षमा याचना कर हवन किया. इससे पूर्व शांति पाठ, गुरु वंदना, सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया. अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र से बड़ी संख्या में लोग जुड़ कर योग का लाभ ले रहे हैं. स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जी ने 2 जनवरी 2021 को सत्यानंद योग साधना केंद्र का उद्घाटन किया था. इस दौरान साधना केंद्र के गणेश सहनी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी, सावित्री देवी, रामेश्वर सिंह, कामेश्वर सिंह, ललित रजक, सोनी देवी, गायत्री देवी, अरुण कुमार, सावित्री देवी सहित अन्य साधकों ने गुरुजन को याद किया और महाप्रसाद ग्रहण किया. मौके पर सचिव देवकीनंदन सिंह, उपाध्यक्ष रामदेव प्रसाद शर्मा, सदस्य त्रिवेणी मंडल, विजय साह, कोषाध्यक्ष शशिकांत, रामवृक्ष मंडल, विनोद साह, राज किशोर सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन