टेक्नीशियन के अभाव में सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद, सिलेंडर के भरोसे मरीज

Updated:
विज्ञापन
टेक्नीशियन के अभाव में सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद, सिलेंडर के भरोसे मरीज

टेक्नीशियन के अभाव में सदर अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट बंद,

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर सदर अस्पताल मुंगेर में लाखों रुपये की लागत से लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट महीनों से बंद पड़ा है. कोरोना काल के दौरान मरीजों को बेड तक निर्बाध ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगभग 1000 एमएलटी क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया गया था, लेकिन वर्तमान में टेक्नीशियन के अभाव में यह प्लांट पूरी तरह निष्क्रिय हो गया है. जबकि अस्पताल में रोगी सिलेंडर के भरोसे इलाज करा रहे हैं. जानकारी के अनुसार अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीज फिलहाल ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के सहारे इलाज कराने को मजबूर हैं. जबकि गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन प्लांट काफी उपयोगी साबित हो सकता था. अस्पताल सूत्रों की मानें तो प्लांट के संचालन व रखरखाव के लिए पहले मेंटेनेंस एजेंसी की ओर से एक टेक्नीशियन की नियुक्ति की गयी थी. उसी के माध्यम से प्लांट का संचालन किया जाता था. बताया जा रहा है कि संबंधित एजेंसी का कार्यकाल वर्ष 2025 में ही समाप्त हो गया. इसके बाद से नए टेक्नीशियन की व्यवस्था नहीं की जा सकी, जिसके कारण ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़ा है. स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द प्लांट को चालू कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लापरवाही के कारण बेकार साबित हो रही है. इधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है और जल्द ही तकनीकी व्यवस्था बहाल कर प्लांट को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन