उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में शिक्षक व कर्मियों के रोस्टर की हुई समीक्षा

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन बैठक में शिक्षक व कर्मियों के रोस्टर की हुई समीक्षा

उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सोमवार को हुई. इसमें तीन विश्वविद्यालय मुंगेर विश्वविद्यालय, पूर्णिया तथा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के अधिकारी शामिल हुए.

विज्ञापन

मुंगेर. उच्च शिक्षा विभाग की ऑनलाइन समीक्षा बैठक सोमवार को हुई. इसमें तीन विश्वविद्यालय मुंगेर विश्वविद्यालय, पूर्णिया तथा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा के अधिकारी शामिल हुए. अध्यक्षता उच्च शिक्षा विभाग निदेशक प्रो. नवीन कुमार अग्रवाल और संचालन उप निदेशक दीपक कुमार सिंह ने की. इस बैठक में एमयू की ओर से कुलपति प्रो संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी जुड़े थे. कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने बताया कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए रोस्टर क्लीयरेंस को लेकर पत्र आयुक्त कार्यालय में जमा कर दिया गया है, लेकिन अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए पद अनुमोदन पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण रोस्टर क्लीयरेंस की प्रक्रिया रुकी हुई है. उन्होंने कहा कि 18 सितंबर को पटना में बैठक के दौरान रोस्टर क्लीयरेंस के लिए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर से संपर्क करने का सुझाव दिया गया था. इसके लिये एमयू से एक कर्मचारी द्वारा दो दिन भागलपुर का दौरा किया गया, लेकिन कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाया. इस दौरान निदेशक द्वारा पूछा गया कि क्या सितंबर का वेतन और पेंशन भुगतान हस्तांतरित किया गया है. इसे लेकर कुलसचिव ने कहा कि सरकार द्वारा 25 सितंबर की शाम को खातों में राशि जमा कर दी गयी थी, और दुर्गा पूजा का अग्रिम वेतन और पेंशन 26 सितंबर की देर रात तक सभी पेंशनभोगियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के खातों में स्थानांतरित कर दिया गया था. बैठक में बताया गया कि अगली बैठक 13 अक्तूबर को निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन