विकसित देश बनाने में छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण : केदार प्रसाद गुप्ता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 11:45 PM
सरस्वती शिशु /विद्या मंदिरों में राष्ट्रभक्त बालक तैयार किये जाते हैं. जो राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. ऐसे बच्चे कल के भविष्य हैं. जो विकसित बिहार और विकसित भारत बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे.
प्रतिनिधि, मुंगेर. सरस्वती शिशु /विद्या मंदिरों में राष्ट्रभक्त बालक तैयार किये जाते हैं. जो राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. ऐसे बच्चे कल के भविष्य हैं. जो विकसित बिहार और विकसित भारत बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे. उक्त बातें सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज में बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री सह मुंगेर के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने 35वें प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) के समापन समारोह में कही. डीएम अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण इसमें भाग लेना है. जहां जीत से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, वहीं हार से अपने कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है. समापन समारोह में डीएम व प्रभारी मंत्री द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर पाटम की सृष्टि कुमारी को 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज की अंजलि सिंह को 3000 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल और आर्या को लंबी कूद में कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद् के सदस्य लाल मोहन गुप्ता ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलनी चाहिए. अनुशासित बच्चे ही अच्छे खिलाड़ी बन सकते है. हमारा लक्ष्य हमेशा देश के विकास के लिए होना चाहिए. राष्ट्रवाद की भावना देश को शक्तिशाली बनाता है. हम ऐसा कार्य करें, जिससे देश का नाम रौशन हो. मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से जीवन में शालीनता, अनुशासन और व्यवस्थितता आती है. खेल चरित्र निर्माण का साधन है. इसके माध्यम से जीवन में अच्छा अवसर मिल सकता है. राज्य सरकार में भी खेल गांव के अन्तर्गत प्राकृतिक खेल कुश्ती, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है. मौके पर भारती शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा, सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज के अध्यक्ष अमरनाथ केशरी, सचिव अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण कुमार, प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










