मासूमगंज-अमैया पथ में बना रोड ब्रेकर बनी मुसीबत

Updated:
विज्ञापन
मासूमगंज-अमैया पथ में बना रोड ब्रेकर बनी मुसीबत

प्रखंड क्षेत्र के मासूमगंज बाजार से सजुआ, ममई, बलुआही, चोरगांव व अमैया गांव में बने पीसीसी सड़क पर संवेदक द्वारा जगह-जगह ऊंचा रोड ब्रेकर बना दिया गया है.

विज्ञापन

असरगंज. प्रखंड क्षेत्र के मासूमगंज बाजार से सजुआ, ममई, बलुआही, चोरगांव व अमैया गांव में बने पीसीसी सड़क पर संवेदक द्वारा जगह-जगह ऊंचा रोड ब्रेकर बना दिया गया है. अब यह ब्रेकर आमलोगों के साथ ही वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गयी है. इससे क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है और लोग घायल हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत उन महिलाओं को होती है जो गर्भवती होती है. उन्हें घर से अस्पताल व अस्पताल से घर लाने के क्रम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ब्रेकर भी इंतना ऊंचा है कि वाहन काफी मशक्कत के बाद उस पर चढ़ते हैं. विशेषकर संध्या के समय बाजार कर लौट रहे बाइक सवार व ई-रिक्शा इन ठोकरों से टकराकर असंतुलित हो जाते हैं. इससे कई बार वाहन पलटने की घटनाएं भी हो चुकी है. स्थिति इतनी गंभीर है कि असरगंज थाना की गश्ती गाड़ी और एंबुलेंस भी इन ठोकरों के कारण दुर्घटना से बाल-बाल बच चुकी है. बावजूद रोड ब्रेकर को हटाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. स्थानीय ग्रामीण सदानंद सिंह, अमित कुमार, राजीव कुमार मंडल, अवधेश कुमार मंडल सहित अन्य ने नाराजगी जताते हुए जिला पदाधिकारी से अविलंब कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद इस तरह के अवरोध बनाना न केवल लापरवाही है, बल्कि लोगों की जान जोखिम में डालने जैसा है.

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन