मुंगेर विवि को लेकर जमीन अधिग्रहण नहीं होने पर छात्र राजद ने किया प्रदर्शन
Updated at : 02 Feb 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय को स्थापनाकाल से ही अपनी जमीन नसीब नहीं हुई है. पिछले सात वर्षों से जमीन अधिग्रहण की लंबी कवायद चली.
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय के स्थापना के सात वर्षों बाद भी नसीब नहीं हुई अपनी जमीन
हवेली खड़गपुर. मुंगेर विश्वविद्यालय को स्थापनाकाल से ही अपनी जमीन नसीब नहीं हुई है. पिछले सात वर्षों से जमीन अधिग्रहण की लंबी कवायद चली. कभी इन्दरुख तो कभी तेलिया तालाब तो कभी ऋषिकुंड में जमीन अधिग्रहण की बात कही जाती रही. लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया. इसे लेकर रविवार को छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने हरि सिंह महाविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र राजद के प्रदेश महासचिव ईशु यादव ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय का संचालन हुए 7 वर्ष बीत गए. लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय का अपना भवन नसीब नहीं हो पाया है. यहां तक कि जमीन अधिग्रहण भी नहीं हो पाया. आरडी एंड डीजे कॉलेज के परीक्षा भवन में विश्वविद्यालय का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अबतक विवि को जमीन नहीं मिलना शिक्षा व्यवस्था के विपरीत स्थितियों को दर्शाता है. जिम्मेवारों को चाहिए कि अविलंब इसके लिए जमीन की तलाश कर हस्तांतरण कराया जाए. ताकि विश्वविद्यालय भवन का निर्माण हो सके. प्रदर्शन करने वालों में राजू कुमार, रवि कुमार, रंजन पासवान, चंदन सिंह, जितेंद्र कुमार, मोनू सिंह, सोनू सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




