जमालपुर के नवनिर्मित कॉमर्शियल बिल्डिंग में रेल यात्रियों के लिए खुलेगा भोजनालय

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 25 Nov 2025 7:46 PM

विज्ञापन

लगभग 50 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं. इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन विलंब से भी होता है

विज्ञापन

जमालपुरजमालपुर रेलवे स्टेशन पर लगभग 34 करोड रुपए की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना को अंजाम दिया जा रहा है. जिसमें स्टेशन के दक्षिणी भाग में कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण किया गया है. अब बताया गया है कि इसी कॉमर्शियल बिल्डिंग में रेल यात्रियों के लिए भोजनालय की व्यवस्था की जाएगी. जहां जमालपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों को लजीज खाना मिल पाएगा.

जानकारी के अनुसार यहां यात्रियों को फूड प्लाजा की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. इसके लिए कॉमर्शियल बिल्डिंग आईआरसीटीसी के हवाले किया जाएगा. रेलवे के वाणिज्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि अगले वर्ष के आरंभ में ही यात्रियों को फूड प्लाजा की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी. विदित हो कि जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रथम चरण के कई कार्य लंबित पड़े हुए हैं. वहीं कॉमर्शियल बिल्डिंग का कार्य थोड़ा सा बचा हुआ है. इस कार्य को पूर्ण कर लेने के बाद यात्रियों को यह सुविधा प्रदान की जा सकेगी. विदित हो कि जमालपुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग तीन दर्जन जोड़ी से अधिक ट्रेनों का परिचालन होता है और यहां लगभग 50 हजार से अधिक यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं. इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन विलंब से भी होता है और ऐसी स्थिति में ट्रेन पकड़ने पहुंचने वाले यात्री स्टेशन पर बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार करते हैं. ऐसी स्थिति में रेल यात्री स्टेशन पर खाद्य सामग्री के स्टॉल तलाशते हैं. परंतु वर्तमान में उन्हें खान-पान का सामान लेने के लिए स्टेशन के बाहर बाजार तक दौड़ लगानी पड़ती है. बता दें कि जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पिछले 8 वर्षों से खानपान की सुविधा बंद है. स्नेक्स और चाय कॉफी के लिए भले ही स्टॉल बनाए गए हैं. परंतु भोजन की व्यवस्था नहीं रहने के कारण लंबी दूरी से चलकर आने वाले यात्रियों को परेशानी होती है.

कहते हैं अधिकारी

———————

मालदा रेल मंडल के पीआरए रसराज मांझी ने बताया कि कॉमर्शियल बिल्डिंग में फूड प्लाजा खोलने के लिए जल्द ही निविदा निकाली जाएगी. आने वाले समय में रेल यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति रेलवे कृत संकल्प है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन