सीओ व थाना का सहयोग लेकर भूमि अधिग्रहण शिकायतों का करायें समाधान

Updated:
विज्ञापन
सीओ व थाना का सहयोग लेकर भूमि अधिग्रहण शिकायतों का करायें समाधान

भू-अर्जन के अधियाची विभाग की 14 योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

मुंगेर जिला भू-अर्जन अधियाची विभाग की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में हुई. जिसमें भू-अर्जन के अधियाची विभाग की 14 योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई. उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने सभी अधियाची विभाग के संबंधित सभी अधिकारियों से उक्त सभी 14 योजनाओं के क्रियान्यवन की विस्तृत जानकारी ली और उसे समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यदि किसी योजना के क्रियान्वयन में भूमि अधिग्रहण से संबंधित कोई शिकायत आ रही हो तो संबंधित अंचलाधिकारी अथवा थाना से सहयोग लेकर उसका निदान कराये. ताकि योजना के क्रियान्वयन में विलंब न हो. भू-अर्जन कार्यालय से जो भी प्रतिवेदन की मांग की जा रही है, उसे यथाशीघ्र उपलब्ध कराये. जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी एडीएलओ के बीच कार्यों का आवंटन कर उसकी साप्ताहिक समीक्षा करें. साथ ही भू-अर्जन कोर्ट के लंबित मामलों के निष्पादन का का भी उन्होंने निर्देश दिया. उन्होंने ने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा अनियमितता की शिकायत न हो तथा सभी कार्य पूरी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ही पूर्ण कराये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन