विज्ञान संकाय शोधार्थियों के शोधपत्रों का आज होगा अवलोकन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
विज्ञान संकाय शोधार्थियों के शोधपत्रों का आज होगा अवलोकन

विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में सभी सुपरवाइजर संबंधित शोधार्थियों के साथ ससमय होंगे उपस्थित

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से गुरुवार को विज्ञान संकाय के शोधार्थियों का पीपीटी प्रेजेंटेशन लिया जायेगा. इसमें शोधार्थियों के शोध कार्य की प्रगति का अवलोकन काउंसिल द्वारा किया जायेगा. बता दें कि यूजीसी के गाइडलाइन के अनुसार, विश्वविद्यालय के रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल की ओर से प्रत्येक छह माह में शोधार्थियों के शोध कार्यों की प्रगति का अवलोकन करने के साथ उसकी समीक्षा की जाती है. इसे लेकर गुरुवार को विज्ञान संकाय के शोधार्थी अपने चल रहे शोध कार्य के प्रगति की रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. इसे लेकर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में सभी सुपरवाइजर संबंधित शोधार्थियों के साथ ससमय उपस्थित होंगे. पीपीटी प्रजेंटेशन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होगा. इसमें विज्ञान संकाय के कुल 25 शोधार्थी अपने शोध पत्रों का प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. हालांकि इसके बाद अन्य संकायों का भी प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन व समीक्षा रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा किया जायेगा. इसके लिए बाद में सूचना घोषित की जायेगी. बता दें कि रिसर्च डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति के अतिरिक्त रिसर्च डेवलपेंट काउंसिल के हेड व संबंधित शोधार्थियों के सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन