ePaper

15 नवंबर से एलएलबी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन

Updated at : 12 Nov 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
15 नवंबर से एलएलबी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन

विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 200 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा.

विज्ञापन

मुंगेर – एमयू अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से आरंभ कर रहा है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिये 15 से 22 नवंबर तक का समय दिया जायेगा. जबकि 23 से 25 नवंबर के बीच 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क विद्यार्थियों को 200 रूपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 300 रूपये का शुल्क देना होगा. वहीं नामांकन के पूर्व दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

—————————–

स्नातक पार्ट-1 व 2 बैकलॉग के लिये 17 नवंबर से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 तथा पार्ट-2 बैकलॉग का रिजल्ट जारी कर दिया है. वहीं उक्त सत्र में अपने रिजल्ट से असंतुष्ट विद्यार्थियों से स्क्रूटनी को लेकर 17 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जिसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार मंडल ने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थी 17 से 21 नवंबर के बीच विश्वविद्यालय के पोर्टल पर स्क्रूटनी को लेकर आवेदन कर सकते हैं. जिसमें विद्यार्थी अधिकतम तीन पेपर के लिये आवेदन कर सकते हैं. वही प्रत्येक पेपर के लिये विद्यार्थियों को 200 रूपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

———————————————

20 नवंबर तक एलएलबी में परीक्षा फॉर्म भरने का समय

मुंगेर – एमयू ने अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज के सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-6 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 नवंबर से आरंभ कर दी है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त सत्रों के विद्यार्थियों का बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 11 से 17 नवंबर तक भराया जा रहा है. जबकि 18 से 20 नवंबर के बीच 100 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को लॉ कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर एलएलबी सेमेस्टर-2 में जहां 21 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. वहीं सेमेस्टर-4 में 13 तथा सेमेस्टर-6 में कुल 16 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन