केदारनाथ व पशुपति नाथ की पैदल यात्रा के लिए निकले तारापुर के रंजीत

Updated:
विज्ञापन
केदारनाथ व पशुपति नाथ की पैदल यात्रा के लिए निकले तारापुर के रंजीत

तपती धूप और गर्मी की परवाह किये बिना केदारनाथ और पशुपतिनाथ की पैदल यात्रा के लिए नंगे पांव निकल पड़े हैं.

विज्ञापन

तारापुर. तारापुर बाजार निवासी रंजीत साह पर भगवान के प्रति आस्था और जुनून इस कदर हावी है कि वह इस तपती धूप और गर्मी की परवाह किये बिना केदारनाथ और पशुपतिनाथ की पैदल यात्रा के लिए नंगे पांव निकल पड़े हैं. शनिवार को तारापुर के कसबा गांव के खाटू श्याम मंदिर से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर की लगभग 1400 किलोमीटर की यात्रा उन्होंने अकेले प्रारंभ किया है. यात्रा पर निकले रंजीत ने उल्टा स्थान महादेव मंदिर में बताया कि तारापुर के कसबा गांव के खाटू श्याम मंदिर से राजस्थान खाटू श्याम मंदिर तक की पैदल यात्रा अकेले शुरू किया है. 1400 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग दो माह लगेगा. नंगे पांव यात्रा होगी, भोजन सामान्य होगा. भगवान से कोई मन्नत नहीं है, बस उनकी प्रेरणा होती है और मैं यात्रा प्रारंभ कर देता हूं. इसके पूर्व भी अपने एक भाई के साथ पैदल केदारनाथ गए थे. जिसमें 50 दिन का समय लगा था और 51 वें दिन पूजा किये थे. पशुपतिनाथ की यात्रा में भी 20 दिन का समय लगा था. उसमें हम तीन भाई और एक मित्र गए थे. सभी यात्रा बिना किसी मन्नत के गए. अचानक मन में विचार आता है की बाबा बुला रहे हैं और मैं चल देता हूं. रास्ते में लोगों का सहयोग मिल जाता है. यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है और इसे देखकर भी कहीं-कहीं लोग साथ रहते हैं. इस बार भाई की नौकरी लगने के कारण यात्रा अकेले हो रही है. रास्ता गूगल मैप के सहारे तय होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन