मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सज रहा रणगांव, डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Updated at : 30 Jan 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सज रहा रणगांव, डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

संग्रामपुर में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की बात हो रही है.

विज्ञापन

तारापुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में आगामी 5 फरवरी को तारापुर के पौराणिक स्थल बाबा रत्नेश्वरनाथ महादेव की धरती रणगांव आयेंगे. उनके आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. तैयारी को लेकर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद एवं डीडीसी अजित कुमार गुरुवार को अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया और वैकल्पिक सड़क मार्ग का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने कहा कि 5 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के क्रम में तारापुर के धोबई पंचायत स्थित उच्च विद्यालय रणगांव में आयेंगे. जहां आमलोगों से संवाद करेंगे और विद्यालय एवं जीविका दीदियों के कार्यों को देखेंगे. उन्होंने कहा कि सुलतानगंज-देवघर मार्ग काफी व्यस्तम मार्ग है. इस मार्ग में हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. खासकर एक सावन माह में अधिक भीड़ रहती है. दो रिंग रोड भी प्रस्तावित है. जिसके डीपीआर बनाने की तैयारी की जा रही है. दोनों योजनाओं की लागत सौ करोड़ होगी. इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग की कुछ बड़ी योजनाएं हैं. सुलतानगंज से खड़गपुर झील में पानी लाने की योजना है जो तारापुर से होकर गुजरेगी. संग्रामपुर में औद्योगिक क्षेत्र बनाने की बात हो रही है. डीसीएलआर के नेतृत्व में भूमि मापी का कार्य चल रहा है. इन योजनाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायेगा और उनके मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ सिंधुशेखर सिंह, इंसपेक्टर विवेक राज, बीडीओ प्रशान्त कुमार, सीओ सन्तोष कुमार, थानाध्यक्ष राज कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन