भारतीय रेल में इलेक्ट्रिक ट्रेन परिचालन के 100 वर्ष पूरे होने पर निकाली गयी रैली

Updated at : 30 Jan 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय रेल में इलेक्ट्रिक ट्रेन परिचालन के 100 वर्ष पूरे होने पर निकाली गयी रैली

स्कूली बच्चों के बीच ड्राइंग कंपटीशन और क्विज का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

जमालपुर देश में 3 फरवरी 1925 को पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन का परिचालन किया गया था. भारतीय रेल में बिजली पर ट्रेन चलने के 100 वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को जमालपुर स्टेशन पर रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व टीआरडी के असिस्टेंट इंजीनियर संतोष कुमार तथा स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया. उन्होंने बताया कि भारत के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी रेल परिचालन लगभग उसी समय शुरू हुआ था, परंतु जहां भारत में पूरे देश में शत प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. वहीं अन्य देश अभी काफी पिछड़े हुए हैं. यह भारतीय रेलवे के लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा कि इस मौके को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई है. शुक्रवार को स्कूली बच्चों के बीच ड्राइंग कंपटीशन और क्विज का आयोजन किया जाएगा. रैली में शामिल रेल कर्मियों ने विभिन्न प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, पोर्टिको परिसर और स्टेशन के सराउंडिंग एरिया में बैनर लेकर भ्रमण किया. रैली में स्टेशन मास्टर राजीव कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर शुभम यादव, शशि कुमार, काजल कुमारी, श्रुति मंडल, स्वाति कुमारी, विनय कुमार सैनी, सौरभ कुमार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन