ePaper

कॉलेज में प्रयोगशालाओं के सुधार को लेकर धरना पर बैठे नोडल अधिकारी

Updated at : 27 Jan 2026 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज में प्रयोगशालाओं के सुधार को लेकर धरना पर बैठे नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी सह सीनेटर ने बताया कि वह पहले सीनेटर हैं और उसके बाद ही वह विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी है.

विज्ञापन

कुलसचिव व प्रॉक्टर ने भी उनके मांगों का किया समर्थन

मुंगेर

———————-

मुंगेर विश्वविद्यालय में एक ओर जहां खुद विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली लगातार सवालों के घेरे में आ रही है. वही अब विश्वविद्यालय के अधिकारी ही कॉलेज में प्रयोगशालाओं के उन्नयन को लेकर धरने पर बैठ गये हैं. जबकि विश्वविद्यालय के कुलसचिव व प्रॉक्टर भी उनके मांगों को समर्थन दे रहे हैं.

बताया गया कि मंगलवार से एमयू के नोडल अधिकारी सह सीनेटर डॉ कुंदनलाल एमयू के कॉलेजों में बदहाल प्रयोगशालाओं को बेहतर बनाने के लिये अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गये हैं. नोडल अधिकारी सह सीनेटर ने बताया कि वह पहले सीनेटर हैं और उसके बाद ही वह विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी है. जबकि नोडल अधिकारी बहुत ही सामान्य पद है. उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आनेवाले महाविद्यालयों में प्रयोगशालाओं की स्थिति अन्यंत दयनीय है. लगभग सभी महाविद्यालयों में भौतिकी, रसायनशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जन्नुविज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान और गृहविज्ञान जैसे विषयों में प्रयोगशालाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है. यहां तक कि किसी भी प्रयोगशाला में उपस्कर और रसायन रखने हेतु उचित वार्डरोब की भी व्यवस्था अत्यंत जीर्ण है. किसी भी महाविद्यालय में पढ़ाई की गुणवना में प्रयोगशालाओं का अत्यंत ज्यादा महत्व है और इसके बिना उच्च शिक्षा पंगु बन जाती है. उन्होंने बताया कि अक्तूबर महीने में भी उनके द्वारा कुलपति को ज्ञापन देकर प्रयोगशालाओं में उपस्कर, रसायन, वार्डरोब और इनके अलावा एआई वेम्ड वर्चुअल लैब की व्यवस्था करने की मांग की गयी थी, लेकिन इसपर अबतक कोई कार्य नहीं किया गया. ऐसे में वे छात्रहित को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं.

कहते हैं कुलसचिव

कुलसचिव प्रो घनश्याम राय ने कहा कि उनके द्वारा सीनेटर के मांगों को समर्थन दिया गया है. उनकी मांगे वाजिब है. इसके लिये कुलपति के निर्देशानुसार कार्य किया जायेगा. कुलसचिव ने कहा कि अपराह्न के समय बैठक में जाने के दौरान वे धरना स्थल पर पहुंचे थे. जहां उन्होंने सीनेटर सह नोडल अधिकारी से बातचीत की. उनके साथ प्रॉक्टर डॉ जयंत कुमार भी थे.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन