सीएस आवास पर आयुक्त के अवैध कब्जा का बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने किया विरोध

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 06 Jun 2025 10:03 PM

विज्ञापन

किला परिसर स्थित डीएम आवास से सटे मुंगेर के सीएस के आधिकारिक आवास पर जिला प्रशासन द्वारा कब्जा करने का मामला तूल पकड़ लिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. किला परिसर स्थित डीएम आवास से सटे मुंगेर के सीएस के आधिकारिक आवास पर जिला प्रशासन द्वारा कब्जा करने का मामला तूल पकड़ लिया है. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ केके मणी व महासचिव डॉ रोहित कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र भेज कर कहा है कि मुंगेर के सीएस के सरकारी आवास पर प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा कब्जा करने का गंभीर प्रयास किया जा रहा है. जिस पर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए. संघ के अधिकारियों ने कहा है कि सीएस के अधिकृत आवास पर मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह द्वारा कब्जा किया जा रहा है. यह न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य पदाधिकारियों की गरिमा व कार्यक्षमता पर सीधा आघात है. इतना ही नहीं यह संस्थागत असम्मान की स्थिति भी उत्पन्न करता है. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ यह मांग करती है कि सीएस मुंगेर के सरकारी आवास पर कब्जा के प्रयास को तत्काल रोका जाय. विदित हो कि मुंगेर के निवर्तमान डीएम अवनीश कुमार सिंह के मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनने के बाद सीएस के आवास को खाली करा दिया गया है और चर्चा है कि अब उस आवास को आयुक्त आवास बनाया जायेगा. इस संदर्भ में प्रमंडलीय आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन