प्रो. घनश्याम राय ने मुंगेर विवि के कुलसचिव का संभाला पदभार
Author Rana gauri shan
Updated:
विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय के 11वें कुलसचिव के रूप में शनिवार को प्रो. घनश्याम राय ने पदभार ग्रहण किया
विज्ञापन
मुंगेर.
मुंगेर विश्वविद्यालय के 11वें कुलसचिव के रूप में शनिवार को प्रो. घनश्याम राय ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कर्नल विजय कुमार ठाकुर का स्थान ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि वे नालंदा खुला विश्वविद्यालय में प्रो. संजय कुमार के साथ प्रतिकुलपति के रूप में काम कर चुके हैं. साथ ही मुंगेर विश्वविद्यालय से पहले दो अन्य विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर काम किये हैं. हमारा प्रयास होगा कि कुलपति के दिशा-निर्देश का अनुसरण करते हुए विश्वविद्यालय को आगे ले जाएं. मुंगेर विश्वविद्यालय में 17 अंगीभूत कालेज हैं तथा योग्य शिक्षक भी हैं. विश्वविद्यालय को उनके कार्यकाल में अपना भवन मिले तथा सभी सुविधा उपलब्ध हो ऐसा प्रयास करेंगे. विदित हो कि निवर्तमान कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने जिस स्वच्छ परंपरा की शुरुआत मुंगेर विश्वविद्यालय में की थी, उसे बरकरार रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा. कर्नल विजय कुमार ठाकुर ही विश्वविद्यालय के ऐसे एकमात्र कुलसचिव रहे जिन्होंने एमयू के सभी तीन कुलपतियों के साथ काम किया तथा सबके बीच संतुलन स्थापित कर विश्वविद्यालय को आगे पहुंचाया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










