प्रतीक की 51 रनों की पारी भी नहीं टाल सकी मुंगेर की हार

Published by :ATUL KUMAR
Published at :23 Apr 2026 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
प्रतीक की 51 रनों की पारी भी नहीं टाल सकी मुंगेर की हार

प्रतीक की 51 रनों की पारी भी नहीं टाल सकी मुंगेर की हार

विज्ञापन

मुंगेर ने टॉस जीतकर की पहले बल्लेबाजी, प्रतीक सिंह ने खेली 51 रनों की पारी भागलपुर, मुंगेर सैंडिस कंपाउंड में चल रहे बीसीए अंडर-16 वनडे प्रतियोगिता में गुरुवार को हुए मैच में भागलपुर ने मुंगेर टीम को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को आसान जीत दिलायी. मुंगेर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. टीम ने 36.1 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में प्रतीक सिंह ने 51 रनों की पारी खेली. जबकि हर्ष प्रीतम ने 32 व अमन राज ने 21 रनों का योगदान दिया. भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में संकल्प सुमन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. इसके अलावा आरव राज व ओम केशव ने दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने 22.1 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन जुटा लिये. बल्लेबाजी में ओम केशव ने नाबाद 50 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. जबकि स्वप्निल झा ने 31 रनों का अहम योगदान दिया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में आर्यन केसरी ने दो विकेट हासिल किय. घातक गेंदबाजी के लिए भागलपुर के संकल्प सुमन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. अंपायर में अमरिंदर पांडे व मनोहर कुमार थे. जबकि स्कोरर में अंकित राज व शिवम कुमार थे. शुक्रवार को मुंगेर व लखीसराय टीम के बीच मैच होगा.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन