ePaper

स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आवेदन को लेकर 12 जुलाई तक दोबारा खुला पोर्टल

Updated at : 09 Jul 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए आवेदन को लेकर 12 जुलाई तक दोबारा खुला पोर्टल

मैट्रिक का प्रवेश पत्र एवं अंकपत्र तथा इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र, अंकपत्र या अंक पत्र का वेबकॉपी अपलोड करना होगा.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 34 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन करने के लिये दोबारा पोर्टल खोला है. जिसमें विद्यार्थियोां को 9 से 12 जुलाई तक का समय दिया गया है. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी की है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. देवराज सुमन ने बताया कि एमयू के कॉलेजों में सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को इच्छुक वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाये थे. वैसे विद्यार्थी 9 से 12 जुलाई के बीच विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जाकर नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिये विद्यार्थियों को मैट्रिक का प्रवेश पत्र एवं अंकपत्र तथा इंटरमीडिएट का प्रवेश पत्र, अंकपत्र या अंक पत्र का वेबकॉपी अपलोड करना होगा. जिसके बाद विद्यार्थियों को 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा. विदित हो कि एमयू द्वारा अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर जून माह से ही आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें अबतक विश्वविद्यालय ने आवेदन के लिये तीन बार तिथि को विस्तारित किया है. वहीं इस बार 9 से 12 जुलाई तक नामांकन के लिये आवेदन की तिथि को विस्तारित किया है. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 39,941 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. इसमें कला संकाय में 34,000, विज्ञान संकाय में 5,566 तथा वाणिज्य संकाय में 375 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन