मुंगेर के 16 केंद्रों पर आज होगी पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति की लिखित परीक्षा

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पूर्व सभी अभ्यर्थियों का मुख्य गेट पर प्रथम फ्रिस्किंग के साथ परीक्षा भवन में भी फ्रिस्किंग की व्यवस्था की जायेगी.
– दो पालियों में 14,304 परीक्षार्थी होंगे शामिल
मुंगेरजिले के 16 केंद्रों पर बुधवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा ली जायेगी. जो दो पालियों में होगी. इसमें कुल 14,304 विद्यार्थी शामिल होंगे.
पहली पाली में 9.30 और दूसरी पाली में 2 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
पुलिस अवर निरीक्षक नियुक्ति परीक्षा बुधवार को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली के लिये परीक्षार्थियों को 8.30 बजे से 9.30 बजे तक प्रवेश का समय दिया जायेगा. जबकि 9.30 के बाद परीक्षार्थियों को किसी भी हालत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. वहीं दूसरी पाली में परीक्षार्थियों को अपराह्न 1 बजे से 2 बजे तक प्रवेश का समय दिया जायेगा. जबकि अपराह्न 2 बजे के बाद केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पूर्व सभी अभ्यर्थियों का मुख्य गेट पर प्रथम फ्रिस्किंग के साथ परीक्षा भवन में भी फ्रिस्किंग की व्यवस्था की जायेगी. जबकि केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्णत प्रतिबंध होगा.
दो पाली में देंगे 14,304 परीक्षार्थी परीक्षा
पुलिस अवर निरीक्षक पद के लिये नियुक्ति की लिखित परीक्षा बुधवार को दो पालियों में होगी. जिसमें कुल 14,304 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें एक पाली में जहां 7,152 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वही दूसरी पाली में भी 7,152 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इधर परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गयी है. परीक्षा को लेकर 16 केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जबकि 6 जोनल दंडाधिकारी और 3 उड़नदस्ता दंडाधिकारी के साथ भी पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है.
———————————–बॉक्स
———————————–इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
एनसी घोष 2 बालिका उच्च विद्यालय जमालपुर2 उच्च विद्यालय, नौवागढ़ी
राजकीय उच्च विद्यालय जिला स्कूलनोट्रेडेम अकादमी, पीपलपांती रोड
मॉडल 2 उच्च विद्यालय, नगर निगम के सामनेबैजनाथ राजकीय बालिका 2 विद्यालय, पीपलपांती रोड
टाउन उच्च विद्यालय ( 2), भगत सिंह चौकरामसखा सत्यभामा ईवनिंग इंटर कॉलेज, रायसर
सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुरसरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज
2 हाई स्कूल, मकससपुरबाल्मिकी राजनीतिक बालिका उच्च विद्यालय, माधोपुर
आरबी उच्च विद्यालय, वलीपुर रोड जमालपुरउपेन्द्र ट्रेनिंग एकेडमी 2 पीपलपांती रोड
न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल पीपलपांती रोडचंद्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय, वासुदेवपुर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




