पुलिस ने विभिन्न होटल व मॉल का किया निरीक्षण

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने विभिन्न होटल व मॉल का किया निरीक्षण

पुलिस ने शुक्रवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल और मॉल के साथ ही रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड और धर्मशाला का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल और मॉल के साथ ही रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड और धर्मशाला का निरीक्षण किया. जहां सुरक्षा को लेकर कई जांच किये गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में विभिन्न होटलों में ठहरने वाले लोगों का सत्यापन किया गया. साथ ही होटल प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि सभी आगंतुकों की पहचान पत्र की जांच कर उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखें. बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को होटल में ठहरने की अनुमति न दें. इस दौरान होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया. विभिन्न मॉल के निरीक्षण के क्रम में वहां के सुरक्षा इंतजाम की जांच की गयी. सीसीटीवी कैमरा के कंट्रोल रूम का जायजा लिया गया. मॉल प्रबंधक को निर्देश दिया गया कि सीसीटीवी कैमरे को नियमित रूप से चालू रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. इस दौरान पुलिस ने जमालपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल और टिकट काउंटर पर उपस्थित रेल यात्रियों से पूछताछ की. साथ ही उनके आधार कार्ड की जांच की. पुलिस ने ऑटो स्टैंड का भी जायजा लिया, जबकि मारवाड़ी धर्मशाला परिसर का निरीक्षण भी किया. हलांकि शाम के समय वहां काफी सन्नाटा था.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन