ePaper

जेएनवी मुंगेर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, संभागीय खेलों में शानदार प्रदर्शन

Updated at : 27 Apr 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
जेएनवी मुंगेर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, संभागीय खेलों में शानदार प्रदर्शन

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मुंगेर के खिलाड़ियों ने संभागीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कटिहार संकुल का गौरव बढ़ाया है.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मुंगेर के खिलाड़ियों ने संभागीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कटिहार संकुल का गौरव बढ़ाया है. विद्यालय के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पटना संभाग की राष्ट्रीय टीम में अपना स्थान सुरक्षित किया. जेएनवी सहरसा में आयोजित संभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग के मास्टर आयुष आनंद एवं आदित्य कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पटना संभाग टीम में चयनित हुए. वहीं जेएनवी दुर्गापुर में संपन्न वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मास्टर अभिनव राज, अभिनव कुमार और आदित्य राज ने अंडर-19 बालक वर्ग में तथा कोमल कुमारी ने अंडर-19 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनायी. जेएनवी मुजफ्फरपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी विद्यालय के मास्टर कुमार अंशुमन (अंडर-19 बालक वर्ग), बिंदु कुमारी (अंडर-19 बालिका वर्ग) एवं स्नेहा कुमारी (अंडर-17 बालिका वर्ग) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा में अपनी जगह सुनिश्चित की. राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए सपना कुमारी (अंडर-19 बालिका वर्ग) एवं उत्तम कुमार (अंडर-19 बालक वर्ग) का भी चयन हुआ. इसके अतिरिक्त हैंडबॉल प्रतियोगिता में शिवम कुमार और निर्मल कुमार ने अंडर-19 बालक वर्ग में संभागीय टीम में स्थान बनाकर विद्यालय को गौरवान्वित किया. विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी. वहीं खेल शिक्षक पीके सुंदरम, शिक्षिका वर्षा आनंद एवं वरीय शिक्षक संजय कुमार ने भी चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन