दो जुलाई तक बिना विलंब शुल्क पीएचडी में रजिस्ट्रेशन का समय

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
दो जुलाई तक बिना विलंब शुल्क पीएचडी में रजिस्ट्रेशन का समय

मुंगेर विश्वविद्यालय में पीएचडी के पहले सत्र के शोधार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 जून से आरंभ हो गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में पीएचडी के पहले सत्र के शोधार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 जून से आरंभ हो गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के पीएचडी शोधार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 2 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के होगा. इसमें शोधार्थियों को दो हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा, जबकि 3 और 4 जुलाई को विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन का समय दिया जायेगा. इसमें शोधार्थियों को 2,200 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा. उन्होंने बताया कि योग्य शोधार्थी मुंगेर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित फॉर्मेट को डाउनलोड करेंगे. जिसे अभ्यर्थी द्वारा विधिवत भरकर तथा संबंधित विभागाध्यक्ष द्वारा सत्यापित कर सभी आवश्यक संलग्नक संलग्न करते हुए परीक्षा विभाग में जमा करेंगे. जहां से पावती रसीद प्राप्त कर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी पावती रसीद को प्रवेश पोर्टल पर अपलोड करेगा, जिसके बाद आवश्यक शुल्क का भुगतान करेंगे तथा भुगतान रसीद डाउनलोड करेंगे. अभ्यर्थी को संबंधित विभाग से पंजीकरण पर्ची जारी की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन