20 जून से होगी पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा

Updated at : 15 Jun 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पीजी सेमेस्टर-4 में कुल 1,881 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 के लिये 8 से 14 जून के बीच परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. वहीं अब 20 जून से उक्त सत्र की परीक्षा ली जायेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में ही सूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि पीजी सेमेस्टर-4 में कुल 1,881 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. इसमें कला संकाय में 1,536, विज्ञान संकाय में 257 तथा वाणिज्य संकाय में 88 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. इधर अब विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही उक्त सत्र के लिये एडमिट जारी किया जायेगा. जिसकी परीक्षा 20 से 22 जून के बीच तीन परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में ली जायेगी.

स्नातक पार्ट-2 व 1 के लिये बढ़ सकती है परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 32 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 सहित सत्र 2021-24 व सत्र 2020-23 और सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 व सत्र 2021-24 बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 28 मई से भराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 15 जून तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब 16 से 17 जून तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भराया जायेगा. लेकिन एमयू और कॉलेजों में रविवार से तीन दिनों तक अवकाश रहेगा. ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा 19 जून को विश्वविद्यालय खुलने के बाद उक्त सत्र के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को विस्तारित किया जायेगा. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलने के पश्चात कुलपति के आदेशानुसार इससे संबंधित निर्णय लिया जायेगा. जिसकी सूचना विद्यार्थियों को दे दी जायेगी.

आज से एमयू और कॉलेजों में तीन दिनों का अवकाश

मुंगेर. एमयू मुख्यालय में रविवार से अगले तीन दिनों तक अवकाश रहेगा. जिसके कारण विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. बता दें कि रविवार को जहां सप्ताहिक अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. वहीं सोमवार और मंगलवार को बकरीद को लेकर एमयू मुख्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. इसके बाद 19 जून बुधवार से एमयू मुख्यालय के सभी कार्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

एलएलबी में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 6 जून से भराया जा रहा है. जिसमें विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने को लेकर 14 से 16 जून तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि रविवार को समाप्त हो जायेगी. इधर, एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 175 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि सेमेस्टर-3 में 147 तथा सेमेस्टर-5 में 157 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन