तीन केंद्रों पर पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा आरंभ, पहले दिन एक परीक्षार्थी निष्कासित

Updated at : 20 Jun 2024 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा गुरूवार से सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा तीन केंद्रों पर आरंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर . मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार से सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा तीन केंद्रों पर आरंभ कर दी गयी है. जिसमें पहले दिन कुल 1,878 परीक्षार्थियों में 1,871 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं पहले दिन एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, इकोनॉमिक्स के ईसी-1 पेपर की परीक्षा ली गयी. इसमें कुल 796 परीक्षार्थियों में 789 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया. वहीं दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी, भूगोल, सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस, संगीत, कॉमर्स, संस्कृत, उर्दू, बंग्ला के ईसी-1 पेपर की परीक्षा हुयी. जिसमें कुल 1,082 परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया. इधर अब शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा होगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-ए में शामिल विषय फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, इकोनॉमिक्स के ईसी-2 पेपर की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्फी, भूगोल, सोसोलॉजी, साइकोलॉजी, होम साइंस, संगीत, कॉमर्स, संस्कृत, उर्दू, बंग्ला के ईसी-1 पेपर की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन