ePaper

एमयू ने जारी किया पीजी सेमेस्टर-2 के विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट

Updated at : 27 Sep 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
एमयू ने जारी किया पीजी सेमेस्टर-2 के विज्ञान व वाणिज्य संकाय का रिजल्ट

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-2 के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-2 के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसके लिए शनिवार को सूचना भी जारी कर दी गयी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एमयू के वाणिज्य पीजी विभाग में कुल 19 परीक्षार्थियों में 12 उत्तीर्ण तथा सात प्रमोटेड हुए, जबकि आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 70 परीक्षार्थियों में 29 उत्तीर्ण, 39 प्रमोटेड तथा तीन परीक्षार्थी फेल हुए. वहीं एसकेआर कॉलेज, बरबीधा पीजी सेंटर के वाणिज्य संकाय में कुल 39 परीक्षार्थियों में 21 उत्तीर्ण, 17 प्रमोटेड तथा एक परीक्षार्थी फेल हुआ. इधर विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय पीजी विभाग में कुल 172 परीक्षार्थियों में 85 उत्तीर्ण, 75 प्रमोटेड तथा 12 परीक्षार्थी फेल हुए. इसके अतिरिक्त आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 305 परीक्षार्थियों में 176 उत्तीर्ण, 102 प्रमोटेड तथा 27 परीक्षार्थी फेल हुए हैं. वहीं कोशी कॉलेज, खगड़िया पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 17 परीक्षार्थियों में 16 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा एक परीक्षार्थी प्रमोटेड हुआ, जबकि केएसएस कॉलेज, लखीसराय पीजी सेंटर के विज्ञान संकाय में कुल 46 परीक्षार्थियों में 35 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, आठ प्रमोटेड तथा तीन परीक्षार्थी फेल हुए. वहीं उक्त सत्र के विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन