कल से होगी पीजी सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
कल से होगी पीजी सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों के परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों के परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है. जो 18 मई सोमवार से ली जायेगी. इसके लिये विश्वविद्यालय ने प्रायोगिक परीक्षा के लिये बनाये गये केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, पीजी सेमेस्टर-1 के प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 18 से 24 मई के बीच ली जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा कुल तीन केंद्र बनाये गये हैं. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार विज्ञान संकाय के जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र तथा भूगोल विषयों की प्रायोगिक परीक्षा आरडी एंड डीजे कॉलेज में ली जायेगी, जबकि गृह विज्ञान एवं संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा बीआरएम कॉलेज मुंगेर में होगी. इसके अतिरिक्त मनोविज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में होगी. वही परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है. संबंधित तिथि के दौरान विषय के विभागाध्यक्ष प्रायोगिक परीक्षा लेना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही प्रायोगिक परीक्षा का अंकपत्रक विश्वविद्यालय को उपलब्ध करायेंगे.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन