पांच से दो केंद्रों पर शुरू होगी पीजी सेमेस्टर-1 व 3 की परीक्षा

Updated at : 03 Feb 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
पांच से दो केंद्रों पर शुरू होगी पीजी सेमेस्टर-1 व 3 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 5 फरवरी बुधवार से ली जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 5 फरवरी बुधवार से ली जायेगी. जिसके लिये दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां 19 फरवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. इधर दोनों सत्र के विद्यार्थी पूर्व में जारी एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 व 3 की परीक्षा 5 से 19 फरवरी तक ली जायेगी. जो दो केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर सभी विषयों को दो ग्रुप में बांटा गया है. जिसके अनुसार ही प्रत्येक दिन की परीक्षा ली जायेगी.

विषयवार बांटे गये ग्रुप

ग्रुप ए –

बॉटनी, कैमेस्ट्री, कॉमर्स, गणित, संगीत, फिजिक्स, जुलॉजी, बंग्ला, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, फिलॉस्फी

ग्रुप बी –

भूगोल, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, सोसोलॉजी

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

5.2.2025 ग्रुप-ए सेम-1 सीसी-1 ग्रुप-बी सेम-1 सीसी-4

6.2.2025 ग्रुप-ए सेम-3 सीसी-10 ग्रुप-बी सेम-3 सीसी-10

7.2.2025 ग्रुप-ए सेम-1 सीसी-2 ग्रुप-बी सेम-1 सीसी-2

8.2.2025 ग्रुप-ए सेम-3 सीसी-11 ग्रुप-बी सेम-3 सीसी-11

10.2.2025 ग्रुप-ए सेम-1 सीसी-3 ग्रुप-बी सेम-1 सीसी-3

11.2.2025 ग्रुप-ए सेम-3 सीसी-12 ग्रुप-बी सेम-3 सीसी-12

13.2.2025 ग्रुप-ए सेम-1 सीसी-4 ग्रुप-बी सेम-1 सीसी-4

15.2.2025 ग्रुप-ए सेम-3 सीसी-13 ग्रुप-बी सेम-3 सीसी-13

17.2.2025 ग्रुप-ए सेम-1 एईसीसी-1 ग्रुप-बी सेम-1 एईसीसी-1

18.2.2025 ग्रुप-ए सेम-3 सीसी-14 ग्रुप-बी सेम-3 सीसी-14

19.2.2025 ग्रुप-ए सेम-3 एईसीसी-2 ग्रुप-बी सेम-3 एईसीसी-2

परीक्षा को लेकर बनाये गये दो केंद्र

परीक्षा केंद्र इन विभाग व सेंटर के विद्यार्थी देंगे परीक्षा

जेआरएस कॉलेज, जमालपुर विश्वविद्यालय के पीजी विभाग, आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर,

कोशी कॉलेज, खगड़िया

एसके कॉलेज, लोहंडा एसकेआर कॉलेज, बरबीधा, आरडी कॉलेज, शेखपुरा,

केकेएम कॉलेज, जमुई, केएसएस कॉलेज, लखीसराय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन