ePaper

26 दिसंबर से होगी पीजी सेमेस्टर-1 व 3 की परीक्षा

Updated at : 21 Dec 2024 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
26 दिसंबर से होगी पीजी सेमेस्टर-1 व 3 की परीक्षा

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 26 दिसंबर से ली जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 तथा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 26 दिसंबर से ली जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि उक्त दोनों सत्रों की परीक्षा 26 दिसंबर से 11 जनवरी तक ली जायेगी. जो दो परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. परीक्षा के लिये दो केंद्र बनाये गये हैं. उन्होंने बताया कि सभी विषयों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटे गये हैं. जिसके अनुसार ही प्रतिदिन की परीक्षा ली जायेगी. सभी पीजी विभाग सहित आरडी एंड डीजे कॉलेज पीजी सेंटर तथा कोशी कॉलेज, खगड़िया पीजी सेंटर के विद्यार्थियों की परीक्षा एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर में होगी. जबकि एसकेआर कॉलेज, बरबीधा, आरडी कॉलेज, शेखपुरा, केकेएम कॉलेज, जमुई तथा केएसएस कॉलेज, लखीसराय पीजी सेंटर की परीक्षा डीआरएस कॉलेज, सिकंदरा में होगी. उन्होंने बताया कि दोनों सत्रों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जायेगा. जिसकी सूचना विद्यार्थियों को दे दी जायेगी.

विषयवार ग्रुप

ग्रुप-ए- फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी, जुलॉजी, गणित, कॉमर्स, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, फिलॉस्फी, उर्दू, संगीत, बंग्ला

ग्रुप-बी- होम साइंस, इकोनॉमिक्स, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी

परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

26.12.2024 सेम-1 ग्रुप-ए सीसी-1 सेम-1 ग्रुप-बी सीसी-1

27.12.2024 सेम-3 ग्रुप-ए एईसीसी-2 सेम-3 ग्रुप-बी एईसीसी-2

28.12.2024 सेम-1 ग्रुप-ए सीसी-2 सेम-1 ग्रुप-बी सीसी-2

30.12.2024 सेम-3 ग्रुप-ए सीसी-10 सेम-3 ग्रुप-बी सीसी-10

3.1.2025 सेम-1 ग्रुप-ए सीसी-3 सेम-1 ग्रुप-बी सीसी-3

4.1.2025 सेम-3 ग्रुप-ए सीसी-11 सेम-3 ग्रुप-बी सीसी-11

7.1.2025 सेम-1 ग्रुप-ए सीसी-4 सेम-1 ग्रुप-बी सीसी-4

8.1.2025 सेम-3 ग्रुप-ए सीसी-12 सेम-3 ग्रुप-बी सीसी-12

9.1.2025 सेम-1 ग्रुप-ए एईसीसी-1 सेम-1 ग्रुप-बी एईसीसी-1

10.1.2025 सेम-3 ग्रुप-ए सीसी-13 सेम-3 ग्रुप-बी सीसी-13

11.1.2025 सेम-3 ग्रुप-ए सीसी-14 सेम-3 ग्रुप-बी सीसी-14

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन