नरेंद्र मोदी की गारंटी पर बिहार की जनता को है पूरा भरोसा : उपमुख्यमंत्री

एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह के नामांकन में भाग लेने पहुंचे थे मुंगेर
मुंगेर. राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर बिहार की जनता को पूरा भरोसा है. बिहार को बर्बाद करने वालों पर जनता कतई भरोसा नहीं करेगी. दोनों एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह के नामांकन में भाग लेने मुंगेर पहुंचे थे और हवाई अड्डा पर शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रथम चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान हुआ है. चारों की चारों सीट एनडीए जीत रहा है. पिछले बार भी जीते थे और इस बार भी चारों सीट बड़े अंतर से जीतेंगे. बिहार में 40 की 40 सीट पर एनडीए की जीत पक्की है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चारों की चारों सीट हमलोग जीत रहे हैं. बिहार की एक भी सीट जनता किसी को देने वाली नहीं है, क्योंकि मोदी की गारंटी पर बिहार की जनता को पूरा भरोसा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










