जेल में मारपीट में घायल कैदी की पटना में इलाज के दौरान मौत

Updated at : 02 Jul 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर मंडल कारा में 20 जून को कैदियों के बीच हुई मारपीट में घायल एक कैदी की रविवार की रात पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर मंडल कारा में 20 जून को कैदियों के बीच हुई मारपीट में घायल एक कैदी की रविवार की रात पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इधर, मंगलवार को कैदी का शव मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकसुसपुर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और जांच की मांग को लेकर शव के साथ मकससपुर में सड़क को जाम कर दिया. जहां सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ व एसडीपीओ के जांच के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम को समाप्त कराया गया. पटना में इलाज के दौरान हो गयी कैदी की मौत मुंगेर मंडल कारा में बंद दो कैदी कपिलदेव मंडल और धीरज कुमार के बीच मारपीट की घटना हुई थी. इसमें हत्या के मामले में जेल में बंद 30 वर्षीय कैदी धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे मंडल कारा प्रबंधन द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया था. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पहले भागलपुर और फिर पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था. वहीं पटना में इलाज के दौरान रविवार की रात कैदी धीरज कुमार की मौत हो गयी. सोमवार को पटना में पोस्टमार्टम के बाद रात करीब 10.30 बजे मृत कैदी का शव उसके घर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मौत की जांच और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क किया जाम मंगलवार की सुबह मृत कैदी के परिजन और ग्रामीण मुआवजा और जांच की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. हंगामा कर रहे लोगों ने शव के साथ मकससपुर सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना पर सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार, डीएसपी राजेश कुमार, सदर बीडीओ विकास कुमार, कासिम बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. परिजनों से डीएम को संबोधित मांगों का आवेदन लेकर एसडीओ ने हरसंभव जांच व सहायता का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया. सदर बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक व मेयर कुमकुम देवी ने कबीर अन्तयेष्टि योजना के तहत 3 हजार दिया. इस बीच दाह संस्कार के लिए परिजनों के पास पैसा नहीं रहने पर भाजपा नेता सह एमएलसी लाल मोहन गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो अरूण कुमार पोद्दार ने छह हजार रुपये नगद दिया. जेल प्रशासन के प्रति था परिजनों में आक्रोश मुंगेर. मृतक धीरज के पिता रामजी मंडल, मां बबीता देवी, छोटा भाई रौशन कुमार सहित अन्य परिजनों ने जेल प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया. परिजनों ने बताया कि 20 जून की दोपहर जेल में मारपीट हुई थी, लेकिन उन लोगों को शाम 6.30 बजे इसकी सूचना दी गयी. जबतक घायल भागलपुर पहुंच चुका था. घायल की मौत रविवार की रात हुई, लेकिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद रात 10.30 बजे शव उन लोगों को सुपुर्द किया गया. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में कपिलदेव मंडल ने कुल्हाड़ी से काट कर अपनी भाभी की हत्या कर दी थी. इसमें कपिलदेव मंडल, उसका चचेरा भाई मृतक धीरज कुमार और बिट्टू कुमार जेल में था. मामले का ट्रायल न्यायालय में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन