पीस पोस्टर व लेख प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
पीस पोस्टर व लेख प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लॉयंस क्लब ऑफ वामा मुंगेर द्वारा कन्या मध्य विद्यालय मकससपुर में शनिवार को पीस पोस्टर कंटेस्ट एवं लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर. लॉयंस क्लब ऑफ वामा मुंगेर द्वारा कन्या मध्य विद्यालय मकस��पुर में शनिवार को पीस पोस्टर कंटेस्ट एवं लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्लब अध्यक्ष लायन आशा चंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लायन रंजा बैनर्जी द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही बच्चों को सर्टिफिकेट भी दिया गया. अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने और उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि बच्चों में रचनात्मक सृजन का विकास हो सके. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव लायन पूनम मंडल, शालिनी शिखा, अरविंदर कौर, संगीता वर्मा, रेनू जैन, अनीता सहाय, पूनम कुमारी आदि सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन