अब पीपीई मोड में मिलेगी मरीजों को पैथोलॉजी जांच की सुविधा

Updated at : 01 Mar 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
अब पीपीई मोड में मिलेगी मरीजों को पैथोलॉजी जांच की सुविधा

सदर अस्पताल में अब जल्द ही मरीजों को सभी प्रकार के पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी

विज्ञापन

मुंगेर. सदर अस्पताल में अब जल्द ही मरीजों को सभी प्रकार के पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी. इससे मरीजों को किसी भी पैथोलॉजी जांच के लिए बाहर पैसे खर्च नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सरकार द्वारा इसके लिये एजेंसी का चयन कर लिया गया है. जिसके द्वारा अस्पताल में मानक के अनुरूप सभी प्रकार के पैथोलॉजी जांच पीपीइ मोड में उपलब्ध कराया जायेगा. सिविल सर्जन डाॅ विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार द्वारा एक एजेंसी को चयनित किया गया है. जिसके लिये विभाग द्वारा सदर अस्पताल में स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था. इसे लेकर प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में जगह चिह्नित किया गया है. जहां संबंधित एजेंसी द्वारा पीपीई मोड में पैथोलॉजी जांच केंद्र संचालित किया जायेगा. उक्त एजेंसी द्वारा अस्पताल के मानक के अनुरूप सभी प्रकार के पैथोलॉजी जांच की सुविधा प्रदान की जायेगी. इसमें अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की राशि नहीं देनी होगी. वहीं 90 दिनों के अंदर संबंधित एजेंसी सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में पैथोलॉजी जांच सेवा आरंभ करेगी.

140 में मात्र 55 प्रकार का जांच वर्तमान में उपलब्ध

सरकार द्वारा जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल सहित पूरे जिले में संचालित जांच केंद्रों के लिये अलग-अलग जांच के प्रकार का निर्धारण किया गया है. जिसके तहत सदर अस्पताल में कुल 140 प्रकार के जांच की व्यवस्था होनी है, लेकिन यहां मरीजों के लिए केवल 55 प्रकार के जांच की ही व्यवस्था है. जबकि शेष पैथोलॉजी जांच के लिए मरीजों को निजी जांच केंद्रों के भरोसे ही रहना पड़ता है.

थाइराइड, हार्मोन, यूरिन कल्चर व विटामिन के जांच की नहीं है व्यवस्था

वर्तमान समय के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग थाइराइड, हार्मानेल इंबाइलेंस, यूरिन व विटामिन से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. जिसके इलाज के लिए मरीज भले ही सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां इन बीमारियों के लिए जांच की व्यवस्था नहीं है. बता दें कि हार्मोन व विटामिन के जांच की आवश्यकता सबसे अधिक बुजुर्गों, महिलाओं व गर्भवतियों को होती है. जिसकी जांच अस्पताल में नहीं है. वहीं लंबे समय से थाइराइड के जांच की व्यवस्था भी नहीं है. इतना ही नहीं यूरिन के कल्चर जो एक सामान्य जांच है. उसकी व्यवस्था भी सदर अस्पताल में नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन