ePaper

ट्रेनों के विलंब परिचालन से रेल यात्री रहे परेशान

Updated at : 30 Apr 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

ट्रेनों के विलंब परिचालन से रेल यात्री रहे परेशान

विज्ञापन

जमालपुर. मंगलवार को जमालपुर से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का विलंब परिचालन बना रहा. जिसके कारण रेल यात्री परेशान रहे. जानकारी के अनुसार 03459 अप भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 23:35 बजे के बजाय 03:32 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 03633 अप जमालपुर-देवघर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 21:20 बजे के बदले 23:26 बजे जमालपुर पहुंची. 15620 डाउन कामाख्या-गया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 1:02 बजे के बदले 2:19 बजे जमालपुर आई. इसी प्रकार 13413 अप बेलूर मठ-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:42 बजे के बजाय 1:50 बजे आई. जबकि 05509 अप सहरसा-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन लगभग 2 घंटे विलंब से चलकर 9:55 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 8:05 बजे है. इसके कारण जमालपुर से गया के लिए रवाना होने वाली पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय 8:15 बजे के बजाय 10:10 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो पाई. इस बीच 12368 डाउन आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 06:45 बजे के बदले 08:16 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे के बदले पूर्वाह्न 11:15 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन