43 घंटे अनिश्चित विलंब से जमालपुर पहुंची मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल ट्रेन

Updated at : 11 Jun 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

03417 अप मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन से लगभग 41 घंटे विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन

जमालपुर. समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन मंगलवार को भी अनिश्चित विलंब से होता रहा. हाल यह था कि 03417 अप मालदा टाउन- उधना समर स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन से लगभग 41 घंटे विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हुई. इस कारण इस ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्री भीषण गर्मी में परेशान रहे. यहां प्राप्त जानकारी में बताया गया कि 03417 अप मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल एक्सप्रेस को मालदा टाउन से उधना के लिए रविवार के अपराह्न 12:20 बजे ही रवाना हो जाना था, परंतु डाउन लिंक की ट्रेन के अनिश्चित विलंब से चलने के कारण इस ट्रेन को पहले 37 घंटे के लिए रीशेड्यूल कर दिया गया था. परंतु 37 घंटे बाद भी यह ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना नहीं हो पाई और अंतिम रूप से इस ट्रेन को 40 घंटे 40 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया. जिससे ट्रेन अपने निर्धारित समय से 40 घंटे 40 मिनट बाद इसे रीशेड्यूल्ड टाइम पर रवाना हुयी. इसके कारण ट्रेन जमालपुर लगभग 43 घंटे 22 मिनट विलंब से पहुंची. जमालपुर पहुंचने का इस ट्रेन का निर्धारित समय रविवार 16:42 बजे था. परंतु यह ट्रेन मंगलवार अपराह्न 12:05 बजे जमालपुर पहुंची. एक अन्य फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी अनिश्चित विलंब से चली. बताया गया की 03414 डाउन नई दिल्ली- मालदा टाउन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन को नई दिल्ली से ही 4 घंटे 40 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया था. जिसके कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित समय मंगलवार की प्रातः 3:08 बजे से लगभग 11:30 घंटे विलंब से चलकर अपराह्न 14:41 बजे जमालपुर पहुंची. वहीं 13413 अप बालूर मठ-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:42 बजे के बजाय 2:10 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि 13484 डाउन भटिंडा-बेलूर मठ फरक्का एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:59 बजे के बजाय 2:15 बजे जमालपुर पहुंची. 03459 अप भागलपुर-जमालपुर स्पेशल पैसेंजर निर्धारित समय 23:35 बजे के बजाय 2:17 बजे जमालपुर आई. जबकि 18185 डाउन टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 1:25 बजे से लगभग 8 घंटे विलंब से चलकर प्रातः 9:10 बजे जमालपुर पहुंची. 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस एक-एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन